Thu. May 2nd, 2024
Crime

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना द्वारका में रेडिसन होटल के पास घटी। महिला की पहचान किरन बाला के रूप में हुई, जो सुबह लगभग आठ बजे अपनी कार चलाकर जा रही थी, जब हमलावरों ने उसे गोली मारी।

एक गोली महिला की गर्दन में फंस गई और कार से उसका नियंत्रण हट गया और उसकी कार फुटपाथ से जा टकराई। इसके बाद उसे वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

महिला की सभी कीमती वस्तुएं जस की तस हैं तो पुलिस ने लूट की संभावना से इंकार किया है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *