Tue. Jan 21st, 2025
    delhi rain

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से दिल्लीवासियों ने चिलचिलाती धूप से राहत महसूस की। इसके अलावा नोएडा और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिली।

    मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

    लेकिन सोमवार को जो तापमान दर्ज किया गया था, यह उससे दस डिग्री कम है।

    इस महानगर के कई हिस्सों में हल्की वर्षा हुई और तेज हवाएं चलीं।

    मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया जिसका प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों पर पड़ा।

    यहां सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। मौसम विभाग ने शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। आर्द्रता 83 और 47 फीसद के बीच रही।

    बुधवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

    एक निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमैट ने कहा,‘‘हम बुधवार को भी सुहाना मौसम रहने की उम्मीद कर सकते हैं। मौसमविज्ञानियों के अनुसार हम बुधवार को और मानसून पूर्व गतिविधियों की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन उसकी तीव्रता कम होगी।’’

    मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *