Mon. Sep 30th, 2024

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति अपनी पत्नी के साथ रोज-रोज के झगड़ों को लेकर परेशान हो गया था। जिसके बाद उसने पत्नी को जान मारने की साजिश रची।

    घटना 10 नवंबर को घटित हुई। घटना के आरोपी की पहचान 21 वर्षीय साहिल चोपड़ा के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मार्च में साहिल शर्मा की शादी 20 वर्षीय नैनसी शर्मा के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। पत्नी नैन्सी शर्मा को देर रात तक पार्टी करने का शौक था। जो दोनों के बीच झगड़े का मुख्य कारण था। साथ ही साहिल को शक था कि पत्नी नैन्सी का किसी अन्य व्यक्ति से साथ अवैध संबंध है।

    आरोपी साहिल चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार अपनी पत्नी से तलाक देने के लिए भी कहा था। लेकिन शादी को एक साल पूरा नहीं होने के कारण तलाक नहीं हो सकता था। साथ ही, नैन्सी से भी उसे तलाक देने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद साहिल ने पत्नी नैन्सी की हत्या की साजिश रची।

    पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद साहिल ने अपने कज़िन शुभम और ड्राइवर बादल को घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया। उन लोगों ने अवैध पिस्टल और कारतूस की इंतजाम किया। जिसके बाद वह 10 नवंबर की सुबह साहिल के घर पहुंच गए।

    घटना को अंजाम देने के लिए साहिल ने नैन्सी से माफी मांगी और मूड ठीक करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा। जिसके बाद वह चारों गाड़ी लेकर ड्राइव के लिए निकल गए। दोपहर के समय जब वह पानीपत स्थित रिफाइनरी के पास पहुंचे। नैन्सी ने टॉयलेट करने के लिए साहिल से गाड़ी रोकने के लिए कहा। साहिल ने पाब्लिक शौचालय के पास गाड़ी रोकी और उस लगा कि घटना को अंजाम देने के लिए यह जगह उचित है।

    जैसे ही नैन्सी गाड़ी से उतर कर बाथरूम की तरह आगे बढ़ी। साहिल ने पीछे से उसके सिर में गोली मारी। जिसके बाद मौके पर साक्षी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर नैन्सी का शव झाड़ियों में फेंक दिया और घर वापस आ गया।

    नैन्सी के घर वापस नहीं पहुंचने पर कई बार पिता संजय शर्मा ने उसे फोन करने की कोशिश की। फोन का जवाब नहीं मिलने पर वह नैन्सी को ढूंढने लगे। नैन्सी के बारे में जब साहिल से भी कोई जानकारी नहीं मिली। तो पिता संजय शर्मा ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

    26 नवंबर को पुलिस ने महिला के अपहरण की एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान उन्होंने साहिल की नैन्सी के लापता होने वाले दिन साहिल की कॉल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड चैक किए। इस बारे में जब साहिल से पुछताछ की गई। तो उसने सही से जवाब नहीं दिए। सख्ती से पूछताछ करने के बाद साहिल ने अपने जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने नैन्सी के शव को बरामद कर लिया।

    दिल्ली पुलिस संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने बताया कि घटना में शामिल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। लेकिन अभी घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *