Sat. Sep 21st, 2024
    लू heat waves

    नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दोपहर बाद हालांकि धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर 12 बजे पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था।

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।”

    गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, हालांकि लू नहीं चली थी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *