Sun. Sep 29th, 2024
    digvijay chautala

    जननायक जनता पार्टी ने सोमवार को अपने हरियाणा के लिए तीन लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की हैं जिसमें दिग्विजय चौटाला सोनीपत से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लडं रहे हैं।

    इसके अलावा जय भगवान शर्मा और महमूद खान कुरूक्षेत्र और गुरूग्राम से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

    चौटाला कबीले में पारिवारिक झगड़े के बाद  हाल ही में जननायक जनता पार्टी आईएनएलडी से अलग होकर आप के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

    इस पार्टी की स्थापना अजय चौटाला, दिग्विजय चौटाला के पिता और दुष्यंत चौटाला ने की थी।

    आप तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि जेजेपी बाकी की सात सीटों पर चुनाव लड़ रहा हैं।

    दोनों पार्टियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेजेपी ने अपने हिस्से की तीन सीट से उम्मीदवारों की घोषणा की हैं, जिसमें सोनीपत से दिग्विजय चौटाला चुनाव लड़ेंगे, वही कुरूक्षेत्र से जयभगवान डीडी शर्मा चुनाव लड़ेंगे और गुरूग्राम से महमूद खान चुनावी मैदान में उतारा गया हैं। इन नामों की घोषणा जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने की।

    बता दें, आप ने रविवार को ही गठबंधन से अपने हिस्से की तीन सीटों पर उम्मीद वार घोषित कर दिए थे। जिसमें अंबाला से रिटायर्ड डीजीपी पृथ्वी राज सिंह हैं, करनाल से वकील कृष्ण कुमार और फरीदाबाद से आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *