Sat. May 18th, 2024
    daler mehndi

    नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)| गायक हंसराज हंस और फिल्म अभिनेता सनी देओल के बाद पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही चुनावी मौसम में पार्टी की स्टार शक्ति और बढ़ गई।

    दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, गायक से नेता बने हंसराज हंस, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी के सभी लोकसभा प्रत्याशी उपस्थित रहे।

    पार्टी में शामिल होने के बाद मेहंदी ने कहा कि वह हंस के लिए प्रचार करेंगे। हंस ने इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा की सदस्यता ली थी। उन्हें उत्तर पश्चिम सीट से मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काटकर मैदान में उतारा गया है।

    मेहंदी ने कहा कि फिलहाल चुनाव लड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है।

    टिकट न मिलने पर उदित राज ने भाजपा को दलित-विरोधी पार्टी बताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *