Wed. Jun 26th, 2024
    त्रिपोली

    लीबिया की यूएन समर्थित सरकार ने शुक्रवार को राजधानी त्रिपोली में हुए विभिन्न हमलो की आलोचना की है। यह हमला दुश्मनों की पूर्वी सेना ने किया है। लीबिया में खलीफा हफ्तार ने त्रिपोली पर अधिकार के लिए कई हमलो को अंजाम दिया है।

    यूएन समर्थित सरकार ने बयान में कहा कि “गवर्मेंट ऑफ़ नेशनल एकॉर्ड के राष्ट्रपति ने त्रिपोली के विभिन्न स्थानों और नागरिक इलाको में निरंतर बमबारी की कड़ी आलोचना की है। खलीफा हफ्तार के जंगी विमानों ने मिटिगा इंटरनेशनल एअरपोर्ट और अन्य सरकारी इमारतो पर हमला किया था। इस हमले में कई नागरिको की जान गयी है और सरकारी व निजी संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है।”

    बयान में कहा कि “निरंतर आतंकी हमलो को अंजाम देकर वे अंतरराष्ट्रीय नियमो और समझौतों का उल्लंघन कर रहे हैं। उनका मकसद राजधानी को अस्थिर करना और नागरिको को धमकाना और उनकी हत्या करना है।” गुरूवार को पूर्वी लिबयन सेना ने त्रिपोली में एअरपोर्ट को निशाना बनाने का ऐलान किया था।

    साथ ही उन्होंने यूएन समर्थित सेना के दो तुर्की द्वारा निर्मित विमानों को नष्ट कर दिया था। खलीफा हफ्तार की सेना ने निरंतर मिटिगा एअरपोर्ट को निशाना बनाया है। उन्होंने यूएन समर्थित सेना पर इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल सैन्य इरादों को मुकम्मल करने का आरोप लगाया है।

    यूएन समर्थित सरकार और पूर्वी सेना त्रिपोली में अप्रैल के शुरुआत से संघर्ष कर रहे हैं ताकि राजधानी पर नियंत्रण किया जा सके। साल 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के तख्तापलट के बाद से लीबिया लोकतंत्र की स्थपा के लिए संघर्ष कर रहा है और देश में हिंसा और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *