Tue. May 7th, 2024
तैमूर को अपनी ये फिल्में दिखाना चाहती हैं करीना कपूर खान

अगर बॉलीवुड में एक स्टार परिवार है जो हमेशा ध्यान आकर्षित करने में सफल रहता है, तो वह सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान हैं। ये तिकड़ी जब भी बाहर निकलती हैं, पापाराज़ी उन्हें कैप्चर करना नहीं भूलते। करीना ने अक्सर उल्लेख किया है कि वह अपने पारिवारिक जीवन के साथ अपने कार्य जीवन को संतुलित करने की कोशिश करती हैं और तैमूर के साथ समय बिताना जरूर सुनिश्चित करती हैं। हाल ही में, तैमूर भी करीना के साथ पंजाब में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए गए थे।

मुंबई मिरर के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, करीना ने खुलासा किया कि कैसे सैफ और वह तैमूर को अंततः अपने काम से परिचित कराने की योजना बना रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि वर्तमान में तैमूर की किस चीज़ में दिलचस्पी है, करीना ने बताया कि अभी तक, तैमूर केवल जानवरों में दिलचस्पी रखते हैं और उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने तैमूर को ‘द जंगल बुक’ से रूबरू कराया और तैमूर को वो इतना पसंद आया कि वह घर में बघीरा, बालू, अकेला को ही ढूंडते हुए चिल्लाते हैं। करीना ने अंत में कहा कि उन्होंने और सैफ ने तैमूर को ‘गोलमाल सीरीज़’, ‘जब वी मेट’ और ‘ओमकारा’ जैसी फिल्में दिखाने की योजना बनाई है।

Related image

करीना ने कहा, “तैमूर के पास काम करने वाले माता-पिता हैं और उसे पता होना चाहिए कि यह कैसा है। मैं उसे ज्यादातर प्रदूषण के कारण होटल में ही रखती हूँ, लेकिन वह दो बार सेट पर आया। वह केवल जानवरों और जंगल सफारी में रुचि रखता हैं। वह ड्राइंग करता है और पढ़ता है, जो कि अच्छा है। हमने उसे ‘द जंगल बुक’ से मिलवाया, जिसके लिए मैंने डब किया था। उसने सभी जानवरों को दोस्त बनाया और उन्हें ढूंढते हुए इधर-उधर घूमता है, चिल्लाता है-‘तुम कहा हो बघीरा, बालू, अकेला’?”

करीना ने बताया कि तैमूर किस तरह का बच्चा है और कैसे दो स्टार पेरेंट्स का होना उसपर प्रभाव डालता है। उनके मुताबिक, “वह एक शांत बच्चा है, सभी ने उसे सुपरस्टार बना दिया है लेकिन वह अभी बच्चा है। उसे कुछ हासिल करने का समय दें।”

Image result for करीना तैमूर

इस दौरान, करीना इन दिनों अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज़’ का प्रचार कर रही हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *