Tue. Jun 25th, 2024
    तेजस्वी यादव देंगे इस्तीफा

    बिहार में बढ़ता गतिरोध अब कम होता दिख रहा है। बिगड़ती परिस्थिति को सँभालने के लिए कांग्रेस की मुखिया सोनिया गाँधी ने नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से बात की। सोनिया गाँधी हर हालत में महागठबंधन को बरक़रार रखना चाहती हैं। इसी के चलते उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।

    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में जेडीयु और राजद के बीच जुबानी जंग चल रही थी। इसके चलते महागठबंधन के टूटने के भी संकेत दिख रहे थे। ऐसे में सोनिया गाँधी ने बीच बचाव कर परिस्थिति को संभाल लिया है। खबर के मुताबिक आज लालू यादव को चारा घोटाले के सम्बन्ध में रांची में पेश होना है। उनके वहां से लौटते ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री का पद खाली रहता दिख रहा है।

    इससे पहले लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव का नाम बेनामी सम्पति घोटाले के मामले में सामने आया था। इसी को चलते पार्टी में तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की गयी थी। इस को लेकर जेडीयू और राजद में जुबानी घमासान जारी है। अब तेजस्वी यादव के इस्तीफा देने से परिस्थिति फिर काबू में आ सकती हैं।

    सोनिया गाँधी ने भी परिस्थिति सँभालने के लिए हरसंभव प्रयास किये। उन्होंने लालू प्रसाद और नितीश कुमार से फ़ोन पर बात की। जाहिर है सोनिया गाँधी हर हालत में महागठबंधन को बचाने का प्रयास कर रही हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।