Fri. May 3rd, 2024
तमिलनाडू के मछुवारे

श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुवारो को अपने देश के जल में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु फिशरमैन फेडरेशन के राज्य सचिव सीआर सेंथिल्वेल ने कहा कि “चारो व्यक्ति मंगलवार की सुबह डेल्फ्ट द्वीप के नजदीक बल्कबय में फिशिंग कर रहे थे तभी इस इलाके में नियमित गश्त कर रहे श्रीलंका के सैनिको ने मछुवारो को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मछली पकड़ने की नावो को भी जब्त कर लिया था।”

गिरफ्तार किये गए मछुवारो को कन्केसंठुरै नौसैन्य शिविर में पूछताछ के लिए ले जाया गया था और इस दिन के अंत में जाफना फिशरीज के सुपुर्द कर दिया जायेगा। तीन हफ्तों पूर्व ही श्रीलंका की नौसेना ने ऐसे ही आरोपों में भारत के तीन मछुवारो को गिरफ्तार किया था।

भारतीय और श्रीलंकाई मछुवारो द्वारा एक दूसरे के जल क्षेत्र में मछली पकड़ना एक बेहद बड़ी समस्या है और इसका कारण समुन्द्र पर सटीक सीमा विभाजन नहीं होना है। दोनों ही पक्ष कई मौको पर एक दूसरे के मछुवारो को गिरफ्तार करते हैं।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *