Sun. Sep 29th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प

    डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को क्यूबा पर उच्च स्तर के प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है क्योंकि वह वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति का सैन्य समर्थन कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि यदि क्यूबा के सेना और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सैन्य अभियान और अन्य गतिविधियां बंद नही की तो दोनो पर उच्च स्तर कर प्रतिबंध थोपे जाएंगे। उम्मीद है क्यूबा के सभी सैनिक शांति और जल्द अपने मुल्क वापस लौट जाएंगे। इस अभियान से  वेनेज़ुएला के संविधान की हत्या और उसे तबाह किया जा रहा है।

    हाल ही खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने वाले जुआन गाइडो के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और कानून प्रवर्तन अधिकारीयों के बीच मंगलवार को राजधानी कराकास में झड़प हो गयी थी। संघर्ष के शुरुआत से 71 लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे।

    क्यूबा, रूस, चीन और तुर्की जैसे देशों ने वेनेजुला में मामले में अंतर्राष्ट्रीय दखलंदाज़ी की आलोचना की है और इन सभी देशों का समर्थन निकोलस मादुरो को है। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगुएज पार्रिल्ला ने ट्वीट किया कि “हमारा मुल्क राष्ट्रपति मादुरो के साथ एकजुट होकर खड़ा है।

    इससे पूर्व अमेरिका ने क्यूबा पर प्रतिबन्ध थोपे थे इसमें लैटिन अमेरिकी देशों में यात्रा भी सीमित कर दी गयी थी। इसके बाद अमेरिका ने अमेरिकी क्यूबा नागरिकों की अपने मुल्क में धन भेजने की राशि भी सीमित कर दी थी और अब सिर्फ 1000 डॉलर प्रति व्यक्ति ही भेज सकते हैं।

    अमेरिका ने जुआन गाइडो  का समर्थन किया और मादुरो से सत्ता छोड़ने की मांग की थी। समस्त राष्ट्र मादुरो को सत्ता  त्यागने की मांग कर रहा है लेकिन वह इसके बावजूद भी सत्ता पर बरकरार है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *