Fri. May 17th, 2024
    dushyant singh

    राजस्थान में सोमवार को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान होने हैं। 2014 के चुनाव में, भाजपा ने राज्य में सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था। लेकिन इन चुनाव के लिए, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की नेता वसुंधरा राजे, जो पिछले साल दिसंबर के विधानसभा चुनाव से बाहर हो गई थी, पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं।

    सूत्रों का कहना हैं, भाजपा नेतृत्व में विधानसभा चुनाव हारने के बाद संभवत: अभियानों में उनकी दृश्यता अधिक नही हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर समय झालावाड़ में अपने बेटे के लिए प्रचार में बिताया। इसके अलावा बाड़मेर, जैसलमेर और राजसंमद में एक टोकन उपस्थिति में रखा गया हैं।

    लेकिन झालावड़ में, जहां उनके बेटे दुष्यंत सिंह अपना चौथा चुनाव लड़ रहे हैं, वह स्पष्ट रूप से राजे के निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री के घरेलू मैदान, झालावाड़ में दिसंबर के चुनावी रुझान को दोहराते हुए देखा जा रहा हैं जब राजे ने 30,000 वोटों के अंतर के साथ अपनी सीट को बरकरार रखा था। भाजपा ने झालावाड़ अच्छा प्रदर्शन करते हुए आठ सीटों में से पांच पर जीत हासिल की थी।

    सूत्रों के अनुसार, दुष्यंत सिंह के लिए चुनावी गणित स्पष्ट हैं- उनके लिए एक वोट राजे नेतृत्व के लिए और प्रधानमंत्री मोदी के लिए हैं।

    उन्होंने कहा, यहां एक के साथ एक मुफ्त नही हैं। यह एक के साथ दो मुफ्त हैं मिलेंगे- पूर्व मुख्यमंत्री और निश्चित रूप से मेरे साथ पीएम मोदी के लिए भी एक वोट होगा।

    झालावाड़ में दुष्यंत सिंह पर निशाना लगाते हुए कांग्रेस के प्रमोद शर्मा जो कभी भाजपा के छात्रसंघ अध्यक्ष एबीवीपी के साथ थे।

    शर्मा ने राजे पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने झालावाड़ में नेतृत्व के दूसरे पायदान को जीवित नही रहने दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *