Sun. Sep 29th, 2024

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रवींद्र नाथ महतो को मंगलवार को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। महतो ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन पत्रों के छह सेट दाखिल किए गए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नामांकन पत्र का पहला सेट दाखिल किया, जिसका झामुमो के विधायक चंपई सोरेन ने समर्थन किया।

    सर्वसम्मति से चुनाव के बाद महतो को मुख्यमंत्री व भाजपा के विधायक सी.पी.सिंह उन्हें आसन के पास ले गए।

    चुनाव के बाद महतो ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी के साथ न्याय करने की कोशिश करेंगे।

    महतो नाला विधानसभा सीट से तीन बार से विधायक हैं। वह पहली बार 2005 में और फिर 2014 और 2019 में विधानसभा के लिए चुने गए।

    विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद झारखंड सरकार ने 4,210 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *