Wed. May 8th, 2024

    झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को कुल 17 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान करीब 61़ 93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सिल्ली में सबसे अधिक 76़ 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 49़1 प्रतिशत मतदान रांची में हुआ। इसके अलावा कोडरमा में 58़ 20 प्रतिशत, बरकट्ठा में 61़18, बरही में 63़ 40, बड़कागांव में 64़ 53 प्रतिशत, रामगढ़ में 70़ 05, हजारीबाग में 57़18, सिमरिया में 62, राजधनवार में 59़ 86, गोमिया में 67़18, बेरमो में 61़13, ईचागढ़ में 73़11 प्रतिशत, खिजरी में 63़ 09, हटिया में 53़ 63, कांके में 62़ 83 प्रतिशत तथा मांडू विधानसभा में 62़ 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    इनमें से 12 सीटों पर अपराह्न् तीन बजे तक ही मतदान हुआ, जबकि शेष क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया। अधिकारी ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

    रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकाठा के मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा, वहीं बाकी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता दोपहर 3 बजे तक ही मतदान कर सकते हैं।

    चुनावी मैदान में इन सीटों पर कुल 309 उम्मीदवार हैं, जिनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। इन प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला 56,06,743 मतदाता करेंगे। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 26,73,991 है, जबकि थर्ड जेंडरों की संख्या 95 है।

    तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सीपी सिंह, रामचंद्र सहिस और नीरा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उप मुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हैं।

    तीसरे चरण की 17 सीटों में 12 पर हुआ 57.96 फीसदी मतदान

    झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को कुल 17 सीटों में से 12 सीटों पर चुनाव समाप्त हो गया। इन सीटों पर कुल 57.96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकाठा विधानसभा सीटों पर मतदान शाम पांच बजे समाप्त हुआ।

    चुनावी मैदान में इन सीटों पर कुल 309 उम्मीदवार हैं, जिनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। इन प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला 56,06,743 मतदाता करेंगे। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 26,73,991 है, जबकि थर्ड जेंडरों की संख्या 95 है। इस चरण की 17 सीटें रांची, हजारीबाग, छतरा, गिरीडीह, बोकारो और सरायकेला तक फैली हैं।

    शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 35000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

    झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपना वोट एटीआई रांची में, जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) अध्यक्ष सुदेश महतो ने अपनी पत्नी के साथ सिल्ली में वोट डाला। इसके अलावा जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में अपना वोट डाला।

    हजारीबाग के बूथ नंबर 225 पर एक नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला। प्रियंका की बुधवार रात को शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ गुरुवार सुबह मतदान के लिए पहुंची। नक्सल नेता महाराजा परमानिक के परिजनों ने ईचागढ़ में अपना वोट डाला।

    11 बजे तक 29.44 प्रतिशत मतदान

    झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को सुबह 11 बजे तक 29.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुरू हुई। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 29.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। रांची में सबसे कम 19 प्रतिशत, जबकि खिजरी में सबसे ज्यादा 38 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।

    कई मतदान केंद्रों पर मतदताताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।

    सुबह 9 बजे तक हुआ 13.05 प्रतिशत मतदान

    झारखंड में 17 सीटों के लिए गुरुवार को हो रहे तीसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *