Sun. Sep 8th, 2024
    'बेहद' अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को अपनी ऑन-स्क्रीन माँ कविता घाई से मिला एक प्यारा सरप्राइज

    टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट भले ही छोटे परदे से कुछ समय से गायब हो लेकिन अभिनेत्री ये सुनिश्चित कर रही हैं कि इस वक़्त को अपने दोस्तों संग मस्ती करने में बिताए। इन दिनों वह गोवा में हैं जहाँ उन्हें अभिनेत्री कविता घाई से प्यारा सा सरप्राइज मिला जो शो ‘बेहद‘ में उनकी माँ का किरदार निभाती थी।

    जेनिफर ने इस लम्हे को कैमरा में कैद कर लिया जब कविता अभिनेत्री से एक रेस्टोरेंट में मिली थी। जेनिफर तो कुछ वक़्त तक यकीन ही नहीं कर पाई और तुरंत ही अपनी ऑन-स्क्रीन माँ को गले से लगा लिया। दोनों बाद में साथ खाना खाते और स्थानीय बाज़ारो में घुमते हुए नज़र आये।

    https://www.instagram.com/p/BxRZcA8lZBZ/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BxRbLn5hUxD/?utm_source=ig_web_copy_link

    भले ही शो में जेनिफर और कविता के रिश्ते में इतनी करीबी नहीं थी लेकिन वास्तविक जीवन में दोनों अच्छा सम्बन्ध साझा करते हैं। दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होता जा रहा है जिसका प्रमाण सोशल मीडिया पर आई तस्वीरो और वीडियो में देखने के लिए मिलता है।

    KAVITA-JENNIFER

    JENNIFER KAVITA

    जेनिफर आखिरी बार शो ‘बेपनाह’ में टीवी के हैंडसम हंक हर्षद चोपड़ा के साथ नज़र आई थी। दोनों की केमिस्ट्री को बहुत सराहा गया था लेकिन शो एक फाइनाइट सीरीज था इसलिए जल्द ही खत्म हो गया। शो खत्म से दोनों के फैंस बहुत परेशान हो गए थे और उन्होंने शो के दूसरे सीजन के लिए मेकर्स को पेटिशन भी भेजा था।

    अभिनेत्री जल्द अपने मशहूर शो ‘बेहद’ के दूसरे सीजन में नज़र आने वाली हैं। शो के निर्माता ने इस खबर की पुष्टि की। अभिनेत्री इससे पहले ‘कसौटी ज़िन्दगी के’, ‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘संगम’ में भी नज़र आ चुकी हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *