Fri. May 17th, 2024
राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जापान की अज्धानी टोक्यो पंहुचने पर भारतीय समुदाय ने बेहद गर्मजोशी के साथ जय श्री राम के नारे लगाकर स्वागत किया था। पांच पूर्वी एशियाई देशो की यात्रा पर 3 सितम्बर को सिंह टोक्यो पंहुचे थे। सिंह ने सफ़ेद कुरता और नेहरु जैकेट पहनी थी, प्रसन्न भीड़ की मौजूदगी में राजनाथ सिंह के चेहरे पर भी मुस्कान दिखी।

इस समूह ने सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया था और उनको शॉल देकर सम्मान प्रकट किया। समुदाय की तरफ से राजनाथ सिंह के लिए रात्री भोज का आयोजन भी किया गया था। भारतीय समुदाय ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारे भी लगाये थे।

जापान में यादगार और सफल यात्रा के दौरान सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री के साथ मंत्रीय स्तर की वार्ता की थी। इसी दिन राजनाथ सिंह ने जापानी प्रधानमन्त्री शिंजो आबे से मुलाकात की थी और जापान के साथ रक्षा जुड़ाव में विस्तार के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया था।

जून में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी-20 के सम्मेलन के लिए ओसाका पंहुचे थे और उनका भी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *