Wed. May 8th, 2024
    जापान टापू

    जापान के एक टापू के गायब होने के बाद सरकार ने तटीय इलाकों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ख़बरों के मुताबिक एसंबे हनाकिता कोजिमा द्वीप जापान के सरफुत्सू गाँव से 500 मीटर की दूरी पर स्थित था, जो देश के जल स्तर को चित्रित करने में उपयोगी था।

    एसंबे हनाकिता कोजिमा उन 158 टापुओं में से एक है, जहां को निवास नहीं करता था। इस द्वीपों को देश की सरकार के माफिक नाम दिया जाता है। जानकारों के मुताबिक यह द्वीप लहरों के नीचे चला गया है इसलिए सरफुत्सू के निवासियों को यह द्वीप दिखाई नहीं दे रहा है।

    एसंबे हनाकिता कोजिमा द्वीप जापान के उत्तरी क्षेत्र के पश्चिमी भाग में स्थित है। यह जापान और रूस के मध्य विवादित इलाका है। पैसिफिक जंग के अंत के बाद रूस ने जापान से यह द्वीप छिनकर जब्त कर लिया था। जापान के लेखक हिरोशी शिमिझु अपनी किताब के बाबत जब सरुफुत्सू की यात्रा पर गए तब पहली बार द्वीप के गायब होने के बारे में निवासियों को पता चला था।

    लेखक ने इस सूचना के बाबत स्थानीय विभाग को सूचित किया, मौके पर विभाग ने नौकाएं भेजी। इस गस्त के दौरान पूरे द्वीप के गायब होने के बारे में मालूम हुआ था। मछुवारों ने बताया कि वे उस द्वीप पर दशकों पूर्व गए थे हालांकि उन्होंने बाद में वहां जाना बंद कर दिया क्योंकि वह टापू समुन्द्र के आंतरिक हिस्से में स्थित चट्टान था।

    जापान के तटीय सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक यह द्वीप जमीन के तल से 1.4 मीटर की ऊंचाई पर था। इस टापू पर आखिरी बार साल 1987 में सर्वे किया गया था। अगर यह टापू गायब हो गया तो जापान का आधा किलोमीटर विशेष आर्थिक इलाका सिकुड़ जायेगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *