Wed. Jun 26th, 2024
    जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे का भारत दौरा

    आज अहमदाबाद में एक बैठक के दौरान मोदी और शिंजो अबे ने आतंकवाद के खिलाफ एक होकर लड़ने की बात कही। जापानी प्रधानमंत्री ने कहा की पाकिस्तान को मुंबई हमलों के आरोपियों को सजा देनी चाहिए। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने लश्कर और अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ एक होने की बात कही।

    इसके बाद दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर भी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने इसपर कहा कि उत्तर कोरिया एक चिंता का विषय है और उसे जल्द ही अपने आप को परमाणु रहित करना चाहिए।

     

    ताजा जानकारी के मुताबिक जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे और नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन की नीव डालने के लिए पहुँच चुके हैं। शिंजो अबे के साथ करीबन 100 जापानी इंजीनियर भी भारत आये हैं।

    भारत में बुलेट ट्रैन लेन का नरेंद्र मोदी का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है।

    काम पूरा होने पर यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद की 508 किमी की दूरी लगभग दो घंटे में पूरी करेगी। वर्तमान में यह दूरी लगभग 8 घंटों में पूरी की जाती है।

    इस सप्ताह नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बीच होने वाली मुलाक़ात दोनों देशों के लिए काफी अहम् मानी जा रही है। इस मुलाक़ात के जरिये दोनों नेता भारत और जापान के बीच रिश्तों को नया मोड़ देंगे।

    बुधवार से जापानी प्रधानमंत्री का दो दिन का भारत दौरा शुरू होने जा रहा है। इस दौरान शिंजो अबे प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर 12 वे भारत-जापान वार्षिक सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मलेन गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।

    जापानी प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत के लिए इसलिए भी अहम् है क्योंकि इस दौरान भारत में बुलेट ट्रैन सेवा पर काम शुरू किया जाएगा। भारत में पहली बुलेट ट्रैन मुंबई से अहमदाबाद के लिए निश्चित की गयी है।

    भारत में बुलेट ट्रेन

    पिछले साल नवम्बर में भारतीय प्रधानमंत्री ने जापान का दौरा किया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत में बुलेट ट्रैन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

    जापानी प्रधानमंत्री का यह दौरा कूटनीतिक तौर पर भी भारत के लिए जरूरी है। चीन के साथ तनावपूर्ण हालातों के बाद अब शिंजो अबे ने भारत आने का फैसला किया है। इसके अलावा कोरियाई महाद्वीप पर भी युद्ध के हालत बने हुए हैं।

    नरेंद्र मोदी और शिंजो अबे के लिए निजी तौर पर यह चौथा सम्मलेन होगा। दोनों नेता इस दौरान पिछले कुछ सालों में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे एवं भविष्य के लिए दोनों देशों के संबंधों को नयी राह दिखाएंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।