Fri. May 17th, 2024
जसप्रीत बुमराह

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रविवार 24 मार्च दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बाएं-कंधे पर चोट आई थी। ऐसे में मंबुई इंडियंस के टीम प्रबंधन का कहना है कि बुमराह को कोई गंभीर चोट नही आई है और वह ठीक है।

मुंबई इंडियंस के टीम प्रबंधन ने कहा सोमवार को उनकी स्थिती का आकलन किया जाएगा।

जसप्रीत बुमराह को यह चोट तब आई जब वह दिल्ली कैपिटल्स की पारी की आखिरी ओवर की आखिरी गेंद डाल रहे थे और ऋषभ पंच स्ट्राइक पर थे और एक लंबे शॉर्ट के लिए देख रहे थे लेकिन पंत बड़ा शार्ट लगाने में कामयाब तो नही हुए लेकिन जब बुमराह गेंद पकड़ने पहुंचे तो वह मैदान पर लेट गए। उसके बाद मुंबई इंडियंस के फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल जल्द मैदान पर आए और उनको मैदान से बाहर लेकर गए।

भारतीय चयनकर्ताओ और टीम प्रबंधन को बुमराह की चोट से हलका से धक्का भी लगा और वह यही कामना कर रहे थे कि चोट गंभीर ना हो क्योकि विश्वकप अब केवल 2 महीने दूर है और जसप्रीत बुमराह टीम का एक अहम हिस्सा है।

https://twitter.com/dhonirohitfan1/status/1109858689324744704

रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के तीसरे मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम नें निर्धारित 20 ओवर में 213 रनो का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। 214 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 176 रन ही बना सकी। दिल्ली की टीम से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होने 27 गेंदो में (78) रन की पारी खेली। अपनी इस आतिशी पारी के लिए उन्हे मैन ऑफ द मैच भी मिला।

विश्व कप से पहले बुमराह जैसे गेंदबाज को इंजरी आना भारत के लिए एक अच्छे संकेत नही दोहराते क्योकिं वह भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। मैच के आखिरी ओवर में बुमराह के बाए कंधे पर इंजरी आई थी। अभी मुंबई टीम प्रबंधन ने उनकी इंजरी को गंभीर नही बताया है लेकिन अभी यह भी साफ नही है कि वह रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे या नही।

By अंकुर पटवाल

अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *