Wed. May 1st, 2024
जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए जयराम ठाकुर नें आज अपने पद की शपथ ली है। इस शपथ समारोह के दौरान बीजेपी का लगभग पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। यह समारोह एक शपथ ग्रहण समारोह कम और बीजेपी पार्टी का निजी समारोह ज्यादा लग रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी इस दौरान उपस्थित दिखे।

इस शपथ ग्रहण समारोह की एक ख़ास बात यह भी रही कि हिमाचल में पहली बार किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देश का प्रधानमंत्री मौजूद रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोदी नें शिमला में लोगों से मुलाकात भी की।

पहली बार मंडी जिले से कोई विधायक मुख्यमंत्री होगा

यह शपथ ग्रहण समारोह पुरे हिमाचल के लिए कुछ ख़ास है। प्रदेश के हर समाचार पत्रों में बस शपथ ग्रहण समारोह की ही बाते है देश और विदेश की मीडिया भी आज हिमाचल पर नजर बनाए हुए है लेकिन मंडी जिले के लिए इसका महत्व कुछ ज़्यादा ही विशेष है।

दरअसल यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि मंडी जिले से कोई विधायक मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इससे पहले कई मुख्यमंत्री कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिले से बन चुके है। अपने शपथ ग्रहण समारोह में जयराम ने सभी प्रदेश वासियों को आने का निमंत्रण दिया है।

मंत्री पद की दौड़ में इनका नाम है सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 क्षेत्र हैं इसलिए मंत्रिमंडल का आकार छोटा है। माना जा रहा है कि यहां कुल 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सर्वीन चौधरी, विरेंद्र कंवर, राम लाल मार्कंडेय, सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल, राजीव सहगल, गोविंद ठाकुर, महिंदर सिंह, अनिल शर्मा, किशन कपूर और विपिन परमार मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की जोरो शौरों से तैयारियां