Mon. Sep 30th, 2024

    राजस्थान में शीतलहर पड़ना जारी है और इसकी राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो 55 वर्षो में दूसरा सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जयपुर में 13 दिसंबर, 1964 को सबसे कम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

    पिछले चार दिनों से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जोबनेर में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    सीकर और फतेहपुर में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि कोटा में 2.8 डिग्री, चुरू में 1.2 डिग्री, वनस्थली में 1.8 डिग्री, जैसलमेर में 3 डिग्री और बूंदी में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *