Sun. May 19th, 2024
    जयंत सिन्हा

    केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग लोकसभा संसदीय सीट के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। उन्होंने अपनी संपत्ति 76.91 करोड़ रुपये घोषित की है, जो कि झारखंड में अब तक नामांकन दाखिल करनेवाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक है।

    साल 2014 में उन्होंने अपनी संपत्ति 55 करोड़ रुपये घोषित की थी।

    सिन्हा हजारीबाग सीट से दूसरी बार जीतने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले जीतते रहे हैं।

    उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल साहू ने 33.62 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार भुनेश्वर मेहता ने 3.89 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। ये आंकड़े उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से ली गई है।

    रांची लोकसभा क्षेत्र में कई उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति करोड़ों में घोषित की है।

    वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने 4.70 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

    भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने हलफनामे में 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

    पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने 8.72 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

    एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (जेवीएम-पी) के कोडरमा से उम्मीदवार बाबू लाल मरांडी ने अपने हलफनामे में 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *