Sun. May 19th, 2024
    road accident

    श्रीनगर, 27 अप्रैल| जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और हादसे में 9 लोग घायल हो गए।

    पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 55 वर्षीय नानी बेगम और 10 साल की तबस्सुम की मौत हो गई। वहीं, अन्य 9 लोग घायल हो गए।

    गुरेज-बांदीपोरा रोड पर वाहन के अनियंत्रित हो जाने के बाद चालक उसे काबू में नहीं कर सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

    घायलों को बांदीपोरा जिले के अस्पताल में भर्ती करया गया है।

    हर साल सर्दी के मौसम में बर्फबारी के चलते गुरेज-बांदीपोरा रोड चार महीने के लिए बंद हो जाती है। रोड को एक रात पहले ही यातायात के लिए खोला गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *