Wed. Jun 26th, 2024
    सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी

    पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में की गयी थी। इस हत्या का इल्ज़ाम सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पर लगाया था। टाइम मैगजीन ने मंगलवार को जमाल खशोगी को पर्सन ऑफ़ द इयर के खिताब से नवाजा था।

    जमाल खशोगी के आलावा फिलिपीन की पत्रकार मारिया रस्सा, रायटर्स के रिपोर्टर वा लोन और क्याव सोए ओ भी शामिल है। रायटर्स के दोनों पत्रकार अभी म्यांमार की जेल में कैद हैं। पर्सन ऑफ़ द इयर का खिताब साल 1927 से प्रति वर्ष दिया जाता है। साप्ताहिक अंक के लिए अलग अलग मैगजीन के कवर को प्रकाशित करते हैं। जिसमे प्रति सम्मानीय की तस्वीर होती है।

    टाइम मैगजीन में पहली बार यह सम्मानजनक अवार्ड किसी को मरणोपरांत दिया गया है। साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति को टाइम्स “पर्सन ऑफ़ द इयर” से नवाजे जाने की दौड़ में थे लेकिन अंत में वह इस सम्मान की रेस में रनर अप रहे थे। रूस की अमेरिका के साल 2016 के चुनावों में दखलंदाजी की जांच करने वाले रोबर्ट मुएलर की तीसरा पायदान प्राप्त हुआ था।

    जमाल खशोगी की हत्या

    2 अक्टूबर को तुर्की में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या की गयी थी। तुर्की के मुताबिक पत्रकार की हत्या के लिए सऊदी अरब से 15 लोगों का एक समूह आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हत्या के आदेश सऊदी अरब के आला अधिकारियों ने दिए हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *