Tue. Mar 18th, 2025
    जमशेदपुर

    (आईएएनएस)| इंडियन सुपर लीग क्लब जमशेदपुर एफसी ने 18 साल के डिफेंडर जीतेंद्र सिंह के साथ करार की घोषणा की है। जीतेंद्र आई-लीग क्लब इंडियन ऐरोज के लिए खेल रहे थे। क्लब ने जीतेंद्र के साथ तीन साल का करार किया है।

    मणिपुर में जन्में जीतेंद्र फीफा यू-17 विश्व कप में भारत के लिए खेल चुके हैं। वह यू-17 टीम के लिए भी खेल चुके हैं।

    जीतेंद्र साल 2017 से इंडियन ऐरोज टीम का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 30 से अधिक आई-लीग मैच खेले हैं।

    नरेंद्र गहलोत, अमरजीत सिंह और अनिकेत यादव के बाद जीतेंद्र नए सीजन के लिए जमशेदपुर एफसी के साथ जुड़ने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *