Wed. Oct 2nd, 2024
    jagan mohan reddy news in hindi

    तिरुपति, 29 मई (आईएएनएस)| आंध्रप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार को यहां तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    पारंपरिक परिधान में सिर पर तिरुनामम का तिलक लगाए वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख ने मंदिर में अर्चना करने के बाद पुजारियों का आशीर्वाद ग्रहण किया।

    जगनमोहन रेड्डी गुरुवार को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

    उनके साथ पार्टी के नेता विजय साई रेड्डी, आर. के. रोजा, बी. करुणाकर रेड्डी, पेड्डिरेड्डी राममचंद्र रेड्डी व अन्य लोग मंदिर वहां गए थे।

    तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी ए. के. सिंघल और अन्य अधिकारियों ने जगनमोहन रेड्डी का स्वागत किया। मंदिर के बड़े पुजारियों द्वारा किए गए अनुष्ठान में वह शामिल हुए।

    वाईएसआर कांग्रेस को पिछले सप्ताह आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में आंध्रप्रदेश विधानसभा की 157 सीटों में से 151 सीटों पर जीत मिली।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *