Wed. Jul 3rd, 2024
    jagan mohan reddy news in hindi

    अमरावती, 23 मई (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में वाईएसआर कांग्रेस आगे चल रही है।

    आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को हो रही मतगणना में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सरकार बनाने के बहुत करीब है।

    चुनाव आयोग से सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, वाईएसआरसीपी 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) सिर्फ 11 सीटों पर आगे है। अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जन सेना सिर्फ एक विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

    जगन मोहन रेड्डी की पार्टी मतगणना की शुरुआत से ही आगे चल रही है।

    वाईएसआरसीपी प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भी आगे चल रही है, वहीं तेदेपा सिर्फ पांच सीटों पर आगे है।

    प्रदेश की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *