Fri. Oct 4th, 2024
    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

    चीन ने साल 2018 की अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया और अमेरिका से साथ व्यापार जंग की शुरुआत का जिक्र किया, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वह अपनी संप्रभुता के रक्षा के लिए दृढ रहेंगे और आगामी वर्ष में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के साथ आगे बढ़ेंगे।

    सालाना शाम के सम्मेलन में राष्ट्र को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने अर्थव्यस्था की धीमी चाल पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कह कि साल 2018 में चीनी अर्थव्यवस्था अपनी वाजिब श्रेणी में रही थी। तीसरे क्वार्टर में चीन की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत पर थी जो साल 2009 से अब तक सबसे निचले स्तर पर थी। यह अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के कारण हुआ है और स्थानीय सरकारों पर 2.8 ट्रिलियन तक कर्ज बढ़ गया है।

    चीन के पहले राष्ट्रपति माओ ज़ेडोंग के बाद शी जिंगपिंग सबसे लोकप्रिय नेता रहे हैं। सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने उन्हें कोर लीडर घोषित कर दिया था। इस साल जारी संवैधानिक संसोधन के तहत शी जिंगपिंग आजीवन चीन के राष्ट्रपति रहेंगे। इस साल दो बार तक राष्ट्रपति बने रहने के नियम को खत्म कर दिया गया है।

    विवादित दक्षिणी चीनी सागर पर चीन की बढ़ती पकड़ के बाबत चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा का संरक्षण करने के लिए दृढ है। उन्होंने कहा कि चीन ने साल 2018 में अपने दोस्तों की सूची में वृद्धि की है और देश ने कई अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी की है।

    बीआरआई पर चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि यह परियोजना एशियाई देशों, अफ्रीका, चीन और यूरोप में कनेक्टिविटी और सहयोग में सुधार करेगी। घरेलू स्तर पर उनकी सरकार की उपलब्धियों के बाबत शी जिनपिंग ने कहा कि वायु, जल और भूमि प्रदूषण पर नियंत्रण और संरक्षण का अभियान बेहद उम्दा चल रहा है।

    उन्होंने कहा कि जनता के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2018 में 1.3 करोड़ चीनी नागरिकों को अपने शहरों में नौकरी मिली है और चीन अपनी आज़ादी के 70 सालों का जश्न मन रहा है। आगामी वर्ष चीन की आज़ादी का 70 वां साला होगा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष चुनौती और मौके दोनों लेकर आएगा और हम सब्भी को कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करना है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *