china

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)| चीन (China) में मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन नियम एक जुलाई से लागू होगा। इस नियम में संरक्षण की मजबूती, समुचित प्रयोग, सेवा और निगरानी के समायोजन जैसे पक्षों में देश में मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन का निर्धारण किया गया है।

चीनी उप विज्ञान और तकनीक मंत्री शू नानपिंग ने 12 जून को हुई एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा, “इस नियम ने व्यवस्थित रूप से मानव जेनेटिक संसाधन प्रबंधन को मजबूत बनाया है। पहला, मानव जेनेटिक संसाधन से जुड़ी गतिविधि चलाने के उद्देश्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए है। दूसरा, चौतरफा तौर पर प्रबंधन मजबूत किया गया। तीसरा, इस नियम के उल्लंघन की काररवाई पर सख्त सजा दी जाएगी।”

इस नियम में कहा गया कि अगर विदेशी इकाइयों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए चीनी मानव जेनेटिक संसाधन के प्रयोग की जरूरत है, तो उनको संबंधित चीनी कानून और नियम का पालन करना और चीनी सहयोगी के साथ काम करना होगा।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *