Tue. May 7th, 2024
चीन में जनसंख्या में दर्ज हुई कमी

चीन में बीते 20 सालों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गयी है। दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश चीन की जनसंख्या में करीब दो दशक के बाद साल 2017 गिरावट आयी है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल चीन में 21.707 मिलियन स्थायी नागरिक मौजूद थे और अब उस जनसंख्या में 22 हज़ार की कमी आई है।

साल 2016-17 में शहरी आबादी में तीन प्रतिशत की गिरावट आई है। चीनी विभाग जनसंख्या पर रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे हैं ताकि नागरिकों को ट्रैफिक जाम, संसाधनों की कमी और और महंगाई की मार न झेलनी पड़े।

साल 1998 के बाद चीन की जनसंख्या में दो -तिहाई बढ़ी है। इसके कारण ऊर्जा की खपत दोगुनी और वाहनों की संख्या में तिगुनी वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2035 के अंत तक चीन में वृद्ध जनों की संख्या 400 मिलियन के पार हो जाएगी और इस वर्ष 250 मिलियन की वृद्धि दर्ज की गयी है।

चीन के विशाल शहर जैसे बीजिंग और संघाई जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रयास कर रहे हैं। चीन में जन्म दर की वृद्धि के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिसमे साल 2017 में कमी दर्ज हुई है और अगले साल भी गिरावट होने का आशंका है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *