Fri. May 3rd, 2024
चीन की राजधानी बीजिंग

दो बच्चे की नीति के चीन में अमल में होने के कारण साल 2017 में पहली बार चीन की जनसंख्या में कमी आई है। चीन की जनसंख्या 210 लाख से अधिक हो गयी थी। बीजिंग जनसंख्या विकास के अध्य्यन रिपोर्ट 2018 के मुताबिक चीन की राजधानी की जनसंख्या में साल 2017 में गिरकर 217 लाख पर पंहुच गयी है। साल 2016 के मुकाबले बीजिंग की जनसंख्या में 22 हज़ार की कमी आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग में आप्रवासियों की संख्या में 132000 की कमी आई है। जबकि पंजीकृत निवासियों की संख्या मे 37 हज़ार की कमी आई है। जन्संख्याकी हा याफु ने बताया कि बीजिंग में प्रजनन दर में प्रति वर्ष 22 हज़ार की गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि शहर में आप्रवासियों की कमी हमारी तय नीति के तहत आ रही है, जो साल 2020 तक शहर की जनसंख्या को 23 लाख तक रखना है।

उन्होंने कहा कि पंजीकृत निवासी संख्या में कमी जनसंख्या में निम्न प्रजनन शक्ति के कारण आ रही है। बच्चों की संख्या में वृद्धि ने जन्म दर में रूकावट पैदा की है और दो बच्चों की प्रभाविकता को कम किया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजिंग अब जन्म दर बढाने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा तो भी यह कारगर सिद्ध नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए राजधानी को अपने नियमों को थोडा आसन करना चाहिए, ताकि नई प्रतिभाओं और प्रवासियों को आकर्षित किया जा सके।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *