Wed. May 1st, 2024
दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल

चीन ने दुनिया का पहला सबसे ख़ूबसूरत अंडरग्राउंड होटल की तस्वीरे साझा की है। इस होटल के दो फ्लोर जमीन से ऊपर है और इमारत के नीचे के दो फ्लोर पानी के अन्दर हैं। इस होटल का नाम इंटरकांटिनेंटल संघाई वंडरलैंड है जो जमीन के 90 मीटर नीचे स्थित है।

18 मंजिल इस आलिशान होटल की केवल दो इमारते जमीन के ऊपर है और बाकी सभी जमीन के नीचे हैं। ईमारत के नीचे के दो फ्लोर पानी के अन्दर है।

इस आलिशान होटल का निर्माण शेशन पर्वतमाला पर किया गया है और इसकी अनुमानित लागत 287.9 मिलियन डॉलर है। इस होटल में 36 कमरे और आलिशान सुइट हैं।

नीचे के दो फ्लोर में पानी के अन्दर सुइट का निर्माण किया गया है. इनके कमरों में एक्वेटिक प्रणाली लगी है। पानी और होटल के कमरों के मध्य कांच लगाया गया है जिससे समुन्द्र का आनंद उठाया जा सकता है।

रात के समय में इंटरकांटिनेंटल संघाई वंडरलैंड में 489-546 डॉलर का चार्ज किया जायेगा। इस होटल की खूबसूरती के आलावा यहाँ कई मनोरंजन की चीजे भी करवाई जाती है मसलन पहाड़ों पर चढ़ना यानी रॉक क्लाइम्बिंग और स्काईवाल्क जैसे मनोरंजक खेल भी ऑफर किये जाते हैं।

इस खुबसूरत जन्नत को ब्रिटिश फर्म का एटकिन्स ने निर्माण किया है। इसी फर्म ने दुबई में बुर्ज अल अरब और वियतनाम की हो ची मिंह शहर में स्काईस्क्रेपर जैसी इमारतों का भी निर्माण किया था।

इस होटल में दो फायरमैन लिफ्ट और छह पम्पिंग मशीन है। संघाई के बारिश के मौसम में बाढ़ से बचने के लिए यहाँ ख़ास इंतेजामात किये गए हैं।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *