Tue. Apr 30th, 2024
चीनी सेना

डोकलाम सीमा विवाद पर चीन ने बॉर्डर पार युद्ध की तैयारियां शुरू कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिकों ने डोकलाम के पास करीबन 80 टैंट बनाये हैं और इनमे तक़रीबन 800 सैनिकों के होने की आशंका है। इसके बाद ही भारत ने भी अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अपनी कमर कस ली है। चीन के अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने कल इस तैयारी के इशारे दिए थे और आज चीनी सेना इसकी तैयारियों में जुट गयी है।

जाहिर है डोकलाम में विवाद ख़तम होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन दोनों और से बयानबाजी हो रही है। चीन की सरकारी मीडिया आये दिन सरकार की धमकियाँ भारत को दे रही है। इससे भारत चीन सम्बन्ध पूरी तरह से बिगड़ गए हैं।

कुछ दिन पहले ही चीनी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने कहा था कि चीनी सेना बहुत जल्द भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए एक छोटा सा ऑपरेशन कर सकती है। इसी के बाद चीन की आर्मी ने विवादित छेत्र में एकत्रित होना शुरू कर दिया है। हालिया जानकारी के मुताबिक चीन के करीबन 80 टैंट और 800 सैनिक बॉर्डर पर तैनात कर लिए हैं।

चीन के इस कदम के बाद भी भारतीय अधिकारीयों ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया है। चीनी सैनिकों के जवाब में अभी भी सिर्फ 350 ही भारतीय सैनिक मौजूद हैं। इससे पहले चीन ने कहा था कि भारत ने अपने सैनिक वापस बुला लिए हैं लेकिन भारतीय अधिकारीयों ने इस खबर को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि पहले की तरह अभी भी भारत के 350 सैनिक ही सीमा पर तैनात हैं। इसके अलावा भारत ने अपनी 33वी यूनिट को अलर्ट कर दिया है। इस अलर्ट के मुताबिक इस यूनिट को युद्ध छेत्र के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें जरूरी जानकारी प्रदान की जायेगी।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।