Mon. Feb 3rd, 2025
    भारत और चीन

    बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)| चीनी युन्नान-भारत सांस्कृतिक सप्ताह 10 जून को खुन मिंग शहर में शुरू हुआ। इस दौरान लोगों को दोनों देशों की विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक झलक देखने को मिल रही है।

    उद्घाटन समारोह में युन्नान के परंपरागत कार्यक्रम के बाद भारत और युन्नान के मशहूर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।

    उद्घाटन समारोह में युन्नान मिंजु विश्वविद्यालय ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के साथ चीन-भारत योग संस्थान का निर्माण करने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए और भारतीय स्वामी विवेकानंद योग संस्थान के साथ सहयोग संधि संपन्न की।

    युन्नान प्रांत की सरकार, भारत स्थित चीनी दूतावास, भारत-चीन सहयोग संवर्धन केंद्र ने 2019 चीनी युन्नान-भारत सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया है। इन सात दिवसीय कार्यवाहियों में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *