वाधवन बीजेपी की गढ़ है

वाधवन गुजरात के सुरेंद्रनगर में बसा एक प्रसिद्ध शहर है। इस क्षेत्र की विधानसभा सीट गुजरात के 182 विधानसभा सीटों में से एक है तथा वाधवन तालुका का प्रतिनिधित्व करती है। 2014 लोकसभा चुनाव से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार यहाँ पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 231 है। 2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की वर्षाबेन दोषी वाधवान से विधानसभा सदस्य चुनी गई थी। यह वर्षाबेन की लगातार दूसरी जीत थी।

#

वार्ड संख्या

जनसंख्या

साक्षरता

लिंगानुपात

1

वार्ड संख्या- 17,60782.2%

901

2

वार्ड संख्या- 29,71885.3%923

3

वार्ड संख्या- 35,08081.2%910
4वार्ड संख्या- 47,80567.8%

895

5वार्ड संख्या- 55,92669.7%

951

6

वार्ड संख्या – 65,24666.5%949

7

वार्ड संख्या- 75,39580.8%876
8वार्ड संख्या- 84,91181.5%

932

9वार्ड संख्या – 94,97085.8%

929

10

वार्ड संख्या- 107,52371.4%901

11

वार्ड संख्या- 115,90774.2%

968

12वार्ड संख्या- 125,66755.7%

940

वाधवन में वार्डों के अनुसार जनसंख्या का आंकलन

गौरतलब है कि 2012 के चुनाव में वर्षाबेन ने कांग्रेस के हिमांशु व्यास को 17,558 से हरा दिया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में हिमांशु व्यास को 40 फीसदी वोट मिले थे, जबकि वर्षाबेन को 51.38 फीसदी वोट मिले थे। चुनावी परिदृश्य से इस शहर को 12 अलग-अलग वार्डों में बाँटा गया है। वाधवन शहर की कुल आबादी 75,755 है, जिसमें से 39,439 आबादी पुरुषों की है तथा 36,316 आबादी महिलाओं की है।

यहाँ का लिंगानुपात 921 है जबकि साक्षरता दर में इस शहर का प्रदर्शन बेहतर है। यहाँ की साक्षरता दर 83.8 फीसदी है। वाधवन शहर में पुरुषों की साक्षरता दर 81.2 प्रतिशत तथा महिलाओं की साक्षरता दर 69.1 प्रतिशत है। यहाँ अनुसूचित जातियां तथा जनजातियां दोनों रहती है। अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 12,214 है और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या 877 है।

कुल योग

पुरुष

महिलाऐं

अनुसूचित जाति

12,214

6,371

5,843

अनुसूचित जनजाति

877458

419

वाधवन में अनुसूचित जातियां तथा जनजातियां

इस सीट पर बीजेपी का सिक्का चलता है। 1990 के समय से ही यहाँ बीजेपी एक भी चुनाव नहीं हारी है। लगातार 6 चुनावों में 6 बार विजय होना बीजेपी के लिए बिल्कुल वैसा ही है जैसा युवराज सिंह का 6 बॉल पर 6 छक्के मारना है। यहाँ की बहुसंख्यक आबादी हिन्दू है।

 

धर्म

जनसंख्या

पुरुष

महिलाऐं

हिन्दू

65,528

(86.5%)

34,201

31,327

मुस्लिम

8,491

(11.21%)

4,340

4,151

ईसाई

84

(0.11%)

47

37

सिख

29

(0.04%)

17

12

बौद्ध

33

(0.04%)

17

16

जैन

1,477

(1.95%)

754

723

अन्य

6

(0.01%)

3

3

2011 के सेन्सस रिपोर्ट अनुसार वाधवन की जनसंख्या का धार्मिक आंकलन

वाधवन में हिन्दुओं की जनसंख्या 65,528 है। मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध तथा अन्य धर्मों के लोग भी यहाँ निवास करते हैं पर आबादी के लिहाज से वे अल्पसंख्यक है। यहाँ पर बीजेपी को हराना कांग्रेस के लिए उतना ही मुश्किल नजर आ रहा है जितना शेर के मुँह से शिकार छीन लेना होता है।