Thu. May 2nd, 2024
लिम्ब्दी (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)

लिम्ब्दी विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह सुरेंद्रनगर जिले में स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार, सुरेंद्रनगर जिले के अंतर्गत आने वाले लिम्ब्दी तालुका की कुल 175,339 आबादी है। इनमें 90,809 पुरुष हैं जबकि 84,530 महिलाएं हैं। 2011 में कुल 34,516 परिवार लिम्ब्दी तालुका में रहते थे।
लिम्ब्दी तालुका का औसत लिंग अनुपात 931 है। 2011 की जनगणना के अनुसार, लिम्ब्दी के 24.4% लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जबकि 75.6% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।

लिम्ब्दी तालुका की कुल साक्षरता दर 70.33% है। लिम्ब्दी तालुका में पुरुष साक्षरता दर 70.19% है वहीं महिला साक्षरता दर 51.14% है। आपको बता दें कि यहाँ के शहरी इलाकों में साक्षरता दर 84.2% है जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 65.6% है। इस तालुका का औसत लिंगानुपात 931 है। शहरी क्षेत्रों का लिंग अनुपात 912 है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 937 है।

2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,39,500 है, जिनमें पुरुषों की संख्या 1,27,284 तथा महिलाओं की संख्या 1,12,216 है। यहाँ 280 मतदान केंद्र है। इस समय लिम्ब्दी के विधायक भाजपा के कीरतसिंह राणा है। अब यदि चुनावी परिदृश्य से देखें तो लिम्ब्दी में सियासत का उलटफेर काफी समय से चलता आ रहा है। 1998 के बाद से कोई भी राजनीतिक दल लिम्ब्दी में स्थिरता नहीं दिखा पाया है और जीत की निरंतरता को बरकरार रखने में असफल रहा है।

एक नजर डालते हैं लिम्ब्दी में सियासत तक पहुँचाने के लिए कारगर जातीय समीकरणों पर :

धर्म

कुल योग %
हिन्दू 158,492

90.39%

मुस्लिम

15,136 8.63%
सिख 42

0.02%

जैन

1,322 0.75%
ईसाई 169

0.01%

बौद्ध

33 0.02%
अन्य धर्म 9

0.01%

 

कुल योग महिला

पुरुष

अनुसूचित जाति

21,963 10,434 11,529
अनुसूचित जनजाति 17,643 8,574

9,069