Sat. May 18th, 2024
गुजरात विधानसभा चुनाव

मांडवी विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह कच्छ जिले में स्थित है। अगर 2011 की जनगणना के अनुसार मांडवी विधानसभा क्षेत्र के आबादी की बात करें तो इस क्षेत्र की कुल आबादी 2,03,373 है। 2011 में मांडवी तालुका में कुल 41,854 परिवार थे। आपको बता दें कि मांडवी तालुका का औसत लिंग अनुपात 956 है। 2011 की जनगणना के अनुसार, मांडवा की कुल आबादी में से 25.3% लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जबकि 74.7% लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। मांडवी तालुका की औसत साक्षरता दर 75.11% है। यहाँ पुरुष साक्षरता दर 71.9 4% है और महिला साक्षरता दर 57.83% है। शहरी क्षेत्रों में औसत साक्षरता दर 80.4% है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 73.3% है। इसके अलावा मांडवी में शहरी क्षेत्रों का लिंग अनुपात 970 है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह 951 है।

2014 में हुए लोकसभा चुनाव से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार कच्छ के इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,07,688 है। यदि पुरुष मतदाताओं की बात करें तो यह इनकी भागीदारी 1,08,334 है जबकि महिला मतदाताओं की आबादी 99,354 है। इस क्षेत्र में कुल 259 मतदान केंद्र है। इस क्षेत्र के विधायक भाजपा के ताराचंद छेड़ा है जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के किशोर सिंह परमार को 8,506 मतों के अंतर से हराया था। यदि इस विधानसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि 1985 से यहाँ भाजपा का एकछत्र राज चला आ रहा है। हालाँकि कांग्रेस ने 2002 के विधानसभा चुनावों में उलटफेर करते हुए भाजपा से यह सीट छीन मांडवी में अपना पराक्रम दिखाया था, लेकिन यह सिर्फ उसी विधानसभा चुनाव तक सिमट कर रह गया था।

अब अगर धार्मिक और सियासी नजरिए से देखे तो कुछ इस प्रकार के आँकड़ें हमारे सामने आते है जो मांडवी विधानसभा सीट की वास्तविक दशा को दर्शाते है :

धर्म

कुल योग %
हिन्दू 1,45,897

71.74%

मुस्लिम

53,145 26.13%
सिख 177

0.09%

जैन

3,773 1.86%

ईसाई

256 0.13%

बौद्ध

16

0.01%

अन्य धर्म

8

0.0%

 

कुल योग महिला पुरुष
अनुसूचित जाति

27,062

13,367

13,695

अनुसूचित जनजाति 4,048 1,922

1,922