Thu. Sep 19th, 2024
    धरमपुर गुजरात

    धरमपुर गुजरात के वलसाड जिले में एक नगर पालिका शहर है। धरमपुर शहर को 7 वार्डों में विभाजित किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार धरमपुर नगर पालिका की कुल आबादी 24,178 है जिसमें से 12,113 पुरुष हैं और 12,065 महिलाएं हैं। धरमपुर नगर पालिका का लिंग अनुपात राज्य के आँकड़ें 919 के मुकाबले 996 है। इसके अलावा धरमपुर में बाल लिंग अनुपात लगभग 965 है, जबकि गुजरात राज्य में यह औसत 890 है। धरमपुर शहर की साक्षरता दर राज्य की 78.03% की तुलना में 84.76% है। धरमपुर में पुरुष साक्षरता लगभग 90.28% है जबकि महिला साक्षरता दर 79.23% है।

    2014 में हुए लोकसभा चुनावों के आँकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,14,391 है। यहाँ पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,07,794 है जबकि यहाँ महिलाओं की आबादी 1,06,597 है। यहाँ पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 262 है। वर्तमान में इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल है जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता सुमित्राबेन चौधरी को 15,298 मतों के अंतर से पराजित किया था। यहाँ आरम्भ से ही समय के साथ सत्ता का स्थायी रूप देखा गया है, अर्थात 1990 से 1998 तक भाजपा का शासन और उसके बाद कांग्रेस का वर्चस्व यहाँ पर सत्ता की स्थिरता को दर्शाता है।

    भारत में धर्म और जाति चुनाव को उतना ही प्रभावित करते है जितना एक रोग से ग्रसित व्यक्ति को सही औषधि प्रभावित करती है। “धर्म और जाति, सियासत के साथी”, शायद यह कथन कहना गलत नहीं होगा कि जब भी चुनाव की बात होती हो या सत्ता की, तो वर्चस्व पुनः प्राप्त करने का सबसे अच्छा विषय भारत में धर्म और जाति ही है। इसलिए हम इस विषय को दी गई तालिका के द्वारा समझने का प्रयास कर सकते है :

    धर्म

    %
    हिन्दू

    84.88%

    मुस्लिम

    14.69%
    सिख

    0.02%

    जैन

    0.22%
    ईसाई

    0.07%

    बौद्ध

    0.03%
    अन्य धर्म

    0.0%