Sun. May 19th, 2024
पालनपुर विधानसभा

पालनपुर विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह बनासकांठा जिले में स्थित है। पालनपुर शहर को पंद्रह वार्डों में विभाजित किया गया है। सेन्सस 2011 की रिपोर्ट के अनुसार पालनपुर की कुल आबादी 1,41,592 थी जिसमें पुरुषों की आबादी 74,088 थी तथा महिलाओं की आबादी 67,504 थी। आपको बता दें कि पालनपुर में औसत लिंगानुपात 911 है। यदि साक्षरता दर की बात की जाए तो सेन्सस 2011 के आँकड़ों के अनुसार पालनपुर की औसत साक्षरता दर 85.2% है। आपको बता दें कि पालनपुर की साक्षरता दर बनासकांठा जिले से अधिक है। पालनपुर में पुरुषों की साक्षरता दर 65.3% तथा महिलाओं की साक्षरता दर 68.6% है।

2014 में हुए लोकसभा चुनावों के आकड़ों के अनुसार पालनपुर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 2,32,962 है। इनमें पुरुषों की संख्या 1,21,362 है जबकि महिलाओं की 1,11,600 है। पालनपुर में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 245 है। पालनपुर के विधायक कांग्रेस के महेश कुमार पटेल है जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के गोविंदभाई प्रजापति को 5,284 मतों से हराया था। बनासकांठा जिले की पालनपुर विधानसभा सीट की सत्ता पर भाजपा का राज 90 के दशक से चला आ रहा था परन्तु 2012 में कांग्रेस ने सारे सियासी समीकरणों को धता बताते हुए भाजपा को शिकस्त दी थी।

अब अगर धार्मिक और सियासी नजरिए से देखा जाए तो कुछ इस कदर के आंकड़ें हमारे सामने आते है जो पालनपुर विधानसभा सीट की वास्तविक दशा को दर्शाते है :

धर्म

कुल योग %
हिन्दू 1,12,618

79.54%

मुस्लिम

27,103 19.14%
सिख 89

0.06%

जैन

1,368 0.97%
ईसाई 227

0.016%

बौद्ध

7 0.0%
अन्य धर्म 12

0.01%

 

कुल योग महिला पुरुष

अनुसूचित जाति

13,461 6,303 7,158
अनुसूचित जनजाति 4,438 2,128

2,310