Fri. May 3rd, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    धोराजी शहर गुजरात की राजनीति के केंद्र बिंदु कहे जाने वाले राजकोट जिले में स्थित है। इस बात से ही गुजरात की सियासत में धोराजी शहर की महत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। धोराजी शहर को चुनावी सहूलियत के लिए 12 वार्डों में बाँटा गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार, धोराजी शहर में कुल 18,211 परिवार हैं। धोराजी की कुल जनसंख्या 84,545 है जिसमें से 43,288 पुरुष और 41,257 महिलाएं हैं। धोराजी का औसत लिंग अनुपात 953 है। यदि साक्षरता दर की बात करें तो 2011 की जनगणना के अनुसार, धोराजी की साक्षरता दर 81.8% है। इस प्रकार धोराजी की साक्षरता दर राजकोट जिले की तुलना में अधिक है। राजकोट जिले की साक्षरता दर 81% है। धोराजी में पुरुष साक्षरता दर 88.1% है और महिला साक्षरता दर 68.6% है।

    2014 में हुए लोकसभा चुनावों से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,43,333 है, जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,27,231 है जबकि महिला मतदाताओं की आबादी 1,16,102 है। यहाँ पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 254 है। वर्तमान में इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाजपा के प्रवीण मकडिया हैं जिन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हरिभाई पटेल को 11,497 मतों के अंतर से पराजित किया था। यहाँ आरम्भ से ही सत्ता के विविध रूप को देखा गया है, अर्थात किसी भी दल को ज्यादा समय तक सत्ता में रहना का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाया है।

    ‘धर्म और जाति, सियासत के साथी’, शायद यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि जब भी चुनाव की बात होती है या सत्ता की बात होती है तो वर्चस्व पुनः प्राप्त करने का सबसे अच्छा विषय भारत में धर्म और जाति ही है। इसलिए हम इस विषय को दी गई तालिका के द्वारा समझने का प्रयास कर सकते है :

    धर्म

    कुल योग

    %

    हिन्दू53,221

    62.95%

    मुस्लिम

    30,26035.79%
    सिख102

    0.12%

    जैन

    6240.74%
    ईसाई120

    0.014%

    बौद्ध

    460.05%
    अन्य धर्म1

    0.0%

     

    कुल योगमहिलापुरुष

    अनुसूचित जाति

    5,9052,840

    3,065

    अनुसूचित जनजाति380196

    184