Tue. May 7th, 2024
एलिसब्रिज विधानसभा चुनाव में चलता हैं बीजेपी का जादू

गुजरात विधानसभा चुनाव में एलिस ब्रिज सबके सम्मान का प्रश्न है। इस सीट पर बीजेपी का दबदबा पिछले पांच विधानसभा चुनावों से रहा है। माना जाता है कि एलिस ब्रिज गुजरात में बीजेपी का दूसरे घर जैसा है।

एलिस ब्रिज विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। अहमदाबाद जिले में स्थित यह सीट पूरी तरह शहरी सीट है।

इस क्षेत्र में 2014 के आंकड़ों के अनुसार कुल 2,37,134 मतदाता हैं, जिसमें से 1,19,556 मतदाता पुरुष तथा 1,17,577 मतदाता महिलाएं हैं।

 

         मतदान केन्द्र          पुरुष      महिलाएं            कुल
            214         1,19,556         1,17,577          2,37,134

भाजपा के राकेश कुमार शाह एलिस ब्रिज से विधायक हैं। 2007 से यहाँ से विधानसभा के सदस्य राकेश शाह ही रहे हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होने कांग्रेस के उम्मीदवार कमलेश कुमार शाह को 50.70 % वोटों से चुनाव में मात दे दिया था।

 

        साल          मत        विजेता            दल
       2012       106631      राकेश शाह          बीजेपी
       2007        93780      राकेश शाह          बीजेपी
       2002        78224   शेठ नलिनी भाई          बीजेपी
       1998        84101      हरेन पांडेया          बीजेपी
       1995        77916      हरेन पांडेया          बीजेपी
             एलिस ब्रिज में पिछले पांच वर्षो के विधानसभा चुनावों के नतीजे

इस बार कांग्रेस के लिए इस सीट को जीतना बहुत जरूरी हैं, तो वहीं बीजेपी इस सीट से लम्बे वक्त से चली आ रही अपनी बादशाहत कायम रखना चाहती हैं। एलिस ब्रिज क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव आने वाले 14 दिसंबर को होने तय हुए हैं।