Thu. May 2nd, 2024
खून में प्लाज्मा plasma in blood in hindi

खून (रक्त) क्या होता है?

खून या रक्त लाल रंग का तरल होता है जो मनुष्य के शरीर की रक्त वाहिनियों में बहता है। खून हमारे शरीर के लिए बहुत अनिवार्य तत्व है। यह हवा की तरह है जिसके बिना जीवन संभव नहीं होता। मनुष्य का रक्त 4 तरह (O, A, B, AB) का होता हैं।

हमारे खून में चार चीज़ें पायी जाती हैं : प्लाज्मा, लाल रक्त कण (लाल रक्त कोशिया या आरबीसी), श्वेत रक्त कण (सफेद रक्त कोशिकाएं या डब्ल्यूबीसी) और प्लेटलेट्स (बिम्बाणु) इन से मिलकर हमारा खून बनता है।

खून के कार्य :

खून पोषक तत्वों जैसे ग्लूकोस, अमीनो अम्ल और वसा अम्ल एवं ऑक्सीजन को हमारे शरीर के कोने-कोने तक पहुंचाता है। खून हमें संक्रमण से भी बचाता है एवं हमारे शरीर के पी. एच. एवं ताप को नियंत्रण में रखता है। स्वस्थ रहने के लिए खून का हमारे शरीर में सुरक्षित रहना बहुत ज़रूरी है। शरीर में खून की मात्रा में अचानक होनेवाली कमी के अनेक दुष्परिणाम हो सकते हैं।

खून में प्लाज्मा की मात्रा:

प्लाज्मा रक्त की कुल मात्रा का 55% होता है। यह 90% जल का बना होता है और इसमें प्रोटीन, शर्करा, थक्का जमाने वाले कारक, खनिज आयन, हार्मोन और कार्बन डाइऑक्साइड आदि घुले रहते हैं।

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

3 thoughts on “मानव रक्त (खून) में प्लाज्मा की कितनी मात्रा होती है?”
  1. good mornig
    sir i,am responsbluty
    my quesion
    sir
    homosempion ke ander kitna litter khoon hona chahiye

  2. टिप्पणी:सर मुझेँ मानव दिमाग के बारेँ मेँ जानना हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *