Sat. May 4th, 2024
करीना-प्रियंका

पिछले हफ़्ते करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को बुला कर इसकी धमाकेदार शुरुआत कर दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि करण जौहर अपने शो द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते हैं।

करण ने इस बार शो पर आ रहे मेहमानों की एक दिलचस्प सूची तैयार की है जिसमे करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक साथ दिख सकती हैं।

प्रियंका-करीना का खट्टा-मीठा रिश्ता दिलचस्प है

मज़े की बात यह है कि करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का आपस में रिश्ता कभी प्यार तो कभी दरार के लिए जाना जाता है। करण जौहर के शो पर जब दोनों अलग-अलग आई थीं तो एक दुसरे से खुश नहीं लगती थीं और एक दुसरे के बारे में किसी ने कुछ अच्छा भी नहीं कहा था।

यह तब शुरू हुआ जब शाहिद कपूर का करीना से ब्रेकअप हो गया था और प्रियंका से उनके अफेयर के किस्से सुनने में आ रहे थे। तब से करीना और प्रियंका एक दुसरे का सामना करने से बचती थीं।

करीना के प्रियंका के लिए बदले ख़यालात

प्रियंका और करीना की कैटफाइट ने एक नया मोड़ तब लिया जब करीना कपूर ने, प्रियंका चोपड़ा की तारीफ़ करते हुए ‘कॉफ़ी विथ करण 5’ में कह दिया कि प्रियंका ने देश का नाम रोशन किया है।

इसके बाद प्रियंका भी करीना और उनके बेटे तैमुर के बारे में प्यारी-प्यारी बातें करती दिखीं। अब देखना यह है कि दोनों एक साथ ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर आएंगी या नहीं।

प्रियंका और करीना के एक साथ शो पर आने की खबरों से दर्शक बहुत उत्साहित हैं पर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। और अभी इन दोनों का ‘कॉफ़ी विथ करण 6 ‘ के लिए शूट करना बाकी है।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *