Sun. Sep 8th, 2024
भारत कामनवेल्थ खेल

राष्ट्रमण्डल खेलो के आठवें दिन भारत के लिए निशानेबाजी और रेसलिंग में पदक आए हैं। भारतीय पहलवानो ने चार पदक अपने झोली में डाले जिसमें दो स्वर्ण पदक सम्मलित हैं।

वही 50 मीटर राइफल प्रोन में तेजस्वनी सावंत ने रजत पदक हासिल किया। ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार और अपना पहला कॉमनवेल्थ खेल खेल रहे राहुल अवारे ने स्वर्ण पदक किया। वहीं पिछली बार की स्वर्ण पदक विजेता बबिता फोगाट ने रजत पदक से संतोष किया बबिता से इसबार भी स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी।

महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में किरण ने कांस्य पदक जीता। सुशील कुमार ने उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका के जोहानेस बोथा को 10-0 से हराया।

वहीं राहुल अवारे ने 57 किलोग्राम वर्ग में कनाडा के स्टीवन ताकाशाही को 15-7 से हारते हुए भारत को कुश्ती में पहला स्वर्ण दिलाया। जीत के बाद उन्होने अपना पदक अपने गुरु को समर्पित किया जिनका निधन 2012 में हो गया था। वहीं 2014 ग्लास्गो और 2010 राष्ट्रमंडल खेलो में स्वर्ण पदक विजेता बबिता फोगाट 2-5 से हर गयी।

गेम के बाद बबिता ने कहा ‘मैंने आक्रामक खेल नहीं दिखाया वहीं मेरे घुटने में चोट भी थी, पर ये सब करियर का हिस्सा है। दिन का पहला पदक तेजस्वनी सावंत ने दिलाया जिन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन में 618.9 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल जीता। तेजस्वनी से आगे सिंगापुर की लिंडसे वेलोस ने 621 का स्कोर करते हुए गोल्ड जीतकर रिकार्ड बनाया। निशानेबाजी में अंजुम मोदगिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

One thought on “कॉमनवेल्थ खेलो में भारत को एक और स्वर्ण पदक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *