Tue. Apr 30th, 2024
पाकिस्तान का आतंकी हफीज सईद

पाकिस्तान में तालिबान के गॉडफादर मौलाना सामी उल हक का बीते दिन चाक़ू घोंपकर कत्ल कर दिया था। मौलाना सामी उल हक मशहूर धार्मिक और राजनितिक शख्सियत थे। पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हफीज सईद ने मौलाना के क़त्ल करने वालों की निंदा की है।

कुख्यात आतंकी संगठन का सरंगना हफीज सईद ने कहा कि उम्मीद है कि, मौलाना की हत्या के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एक विडियो सन्देश जारी कर हफीज सईद ने बताया कि मौलाना ने इस्लाम की सेवा की थी और पाकिस्तान की सेवा की थी। सईद ने कहा कि देश के लिए उनकी भूमिका सार्थक थी और उन्होंने सदैव सही के समर्थन में आवाज़ उठाई थी।

मौलाना सामी उल हक हक्कानी मदरसे के मुखिया था। इस मदरसे से तालिबान के कई आतंकियों के तालीम हासिल की थी। इसे यूनिवर्सिटी ऑफ़ जिहाद भी कहा जाता है। शुक्रवार शाम को मौलाना रावलपिंडी के निवास में मृत अवस्था में मिले थे। मौलाना की मौत के बाद इमरान खान सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने इस हत्या की निंदा की थी।

हफीज सईद ने कहा कि मौलाना के खिलाफ हमेशा साजिश रची जाती थी। क्योंकि वह इस्लाम और पाकिस्तान के विरोधियों के निशाने पर रहते थे। सईद ने कहा कि मौलाना की मौत कई सवाल उठाती है। हफीज सईद ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत के मुस्लिम भी मौलाना के लोग थे। सईद ने कहा कि जब भी मौलाना दुनिया में कही मुस्लिमों पर अत्याचार की बात सुनते थे, तो दुखी हो जाते थे। हाफिज सईद ने कहा कि अल्लाह कातिलों के गुनाह का हिसाब करेगा, मौलाना की रूह को शाति मिले।

हफीज सईद के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व राजनेता ने कहा कि एक आतंकी संगठन के मुखिया की ऐसे मुद्दे पर निंदा बेहद हैरतंगेज है और जिसका खुद का दामन बेकसूरों के खून से रंगा है, वो दूसरों के गुनाह का हिसाब मांग रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अगर नरेन्द्र मोदी की हत्या हो जाए, तो भारत बिखर जायेगा। हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान पर हफीज सईद को पनाह देने के लिए फटकारा था।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *