Thu. May 2nd, 2024
सिम्बा करेंगे 'कुंडली भाग्य' में प्रवेश

टीवी के सबसे मशहूर सीरियल “कुंडली भाग्य” में काफी दिनों से लूथरा और अरोड़ा परिवार के लिए एक पुलिस केस मुसीबत बना हुआ था मगर अब लगता है उनकी चिंताएं खत्म होने वाली हैं। और ऐसा हो भी क्यों ना। जब ‘सिम्बा‘ के रणवीर सिंह खुद इस केस को संभालेंगे तो चीज़े तो अपने आप ही सुधर जाएंगी।

दरअसल रणवीर अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रचार करने इस शो पर पहुँचे थे। इस एपिसोड का प्रोमो वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में, रणवीर पूरे टशन के साथ एंट्री लेते हैं। उनके पीछे काफी लोग होते हैं और शो की पूरी स्टार-कास्ट उन्हें देखकर उत्साहित हो जाती है।

https://www.instagram.com/p/BrsQiDTFg2X/?utm_source=ig_web_copy_link

करण(धीरज धूपर) और प्रीता(श्रद्धा आर्या) जिन्हें अक्सर इस शो में लड़ते हुए देखा गया है, वो दोनों अभी भी रणवीर के साथ एक तस्वीर लेने के लिए लड़ने लगते हैं। रणवीर पूरी कास्ट के साथ मस्ती मजाक करते हैं और उन सब के साथ तसवीरें खींचकर चले जाते हैं। वैसे सुनने में ये काफी दिलचस्प लग रहा है।

https://www.instagram.com/p/BrsQaUcF4KI/?utm_source=ig_web_copy_link

मगर अब शो में क्या होगा? क्या रणवीर सिंह की उपस्थिति लूथरा और अरोड़ा परिवार की इस पुलिस केस में मदद कर पाएगी? क्या उन्हें मास्टरमाइंड का पता चलेगा? जब सबको पृथ्वी की सच्चाई पता चलेगी तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी?आप ये एपिसोड देखना ना भूले।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *