Thu. May 2nd, 2024
कहा - उन दिनों बूथ लूटे जाते थे

दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद भाजपा से निकाले जाने के बाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी में जाते ही उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है। कीर्ति आजाद ने कहा है कि, “कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव के दौरान बूथ लूटा करते थे।”

दरभंगा में एक रैली के दौरान क्रिकेटर से नेता बने आजाद ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि, “उन दिनों बूथ लूटा जाता था। कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के पूर्व नेता नागेंद्र जी के लिए बूथ लूटते थे। साल 1999 में उनके पिता के लिए भी बूथ लूटा गया था, यहां तक की उनके लिए भी। उस समय ईवीएम का चलन शुरु नहीं हुआ था।”

कीर्ति आजाद के पिता भागवत झा आजाद सन् 1980 में बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके है। वहीं नागेंद्र झा बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा के पिता हैं।

कीर्ति बीते एक दशक से भाजपा में शामिल थे लेकिन 2015 में उन्हें यूनियन वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।

दरभंगा के विधायक ने बीते 18 फरवरी को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने शपथ ली है। उसके ठीक एक दिन बाद ही उन्होंने यह विवादित बयान दिया है।

इस बयान पर पटलवार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। कहा कि, “इसी वजह से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ईवीएम को हटाने की मांग करती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *