Thu. May 2nd, 2024
व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के तहत राष्ट्रपति मून जे इन ने दावा किया था कि इस वर्ष उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन रूस के दौरे पर जाएंगे। दक्षिण कोरिया की इस खबर पर रूस ने मोहर लगा दी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लामदिर पुतिन विदेश मंत्रालय के सलाहकार ने कहा कि अगले वर्ष किम जोंग उन रूस के दौरे पर आएंगे। हाल ही में क्रेमलिन ने बयान दिया था कि किम जोंग उन जल्द ही रूस की यात्रा और जाएंगे।

क्रेमलिन के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को मॉस्को आने का आमंत्रण दिया था। रूसी राष्ट्रपति की उत्तर कोरिया के तानाशाह के साथ मुलाकात कब और कहां के बाबत रूसी सरकार कार्य कर रही है।

इस वर्ष के शुरुआत में उत्तर कोरिया के शासक ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ वार्ता का दौर शुरू किया था। उत्तर कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्धता दिखाई थी। अमेरिका और उत्तर कोरिया के मध्य परमाणु हथियारों को नष्ट करने को लेकर खींचतान चल रही है।

हाल ही में उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकी दी थी कि यदि वह पियोंगयांग पर लगे प्रतिबंध नही हटाता तो उत्तर कोरिया दोबारा अपनी पुरानी नीति अपना लेगा। उन्होंने अमेरिका की मांगों को बेतुका बताया था। अमेरिका के मुताबिक उत्तर कोरिया को पहले पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण करना होगा तभी उन पर से प्रतिबंध हटाये जाएंगे।

हालांकि उत्तर कोरिया इस बात से सहमत नही दिखता है। उत्तर कोरिया चाहता है कि अमेरिका अपने लगाए प्रतिबंधों का सिलसिला पहले खत्म कर दें।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *