Sat. May 18th, 2024

    आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है। कांग्रेस इसे किसानों को समर्पित कर के मानना चाहती है। लेकिन कांग्रेस के अग्रणी नेता राहुल गांधी छुट्टी पर चले गये हैं। जाहिर है कांग्रेस की विरोधी पार्टियों को बोलने का मौका मिलना तय है।

    28 दिसम्बर यानि आज कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है।इस मौके पर कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में तिरंगा रैली निकालने और सोशल मीडिया पर युवाओं को जोड़ने के लिये “सैल्फी विद तिरंगा” अभियान चलाया है। कोरोना के चलते उचित सामाजिक दूरी रखने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही कांग्रेस किसानों के समर्थन में भी खड़ी होगी और वहां भी अपनी एकजुटता दिखायेगी। पार्टी हैडक्वार्टर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एन्थॉनी ने तिरंगा फहराया और राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस की प्रशंसा की।

     

    राहुल ने लिखा कि कांग्रेस सच्चाई और समानता के लिये हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। लेकिन एक तरफ जहां देश का किसान सड़कों पर है और दूसरी तरफ कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है,  ऐसे में राहुल गांधी देश में नहीं है। राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गये हैं।  भाजपा नेता लगातार राहुल गांधी पर तंज कस रहे हैं। शिवराज का कहना है कि राहुल गांधी नौ दो ग्यारह हो चुके हैं।  वहीं गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत में राहुल गांधी की छुट्टियाँ खत्म हो गयी तो वे इटली वापस चले गए हैं।

    राहुल के इटली जाने पर जो आरोप प्रत्यारोप का माहौल चल रहा है, ऐसे में कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता आदि उनका बचाव करते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल व्यक्तिगत दौरे पर हैं।  इसमें कुछ गलत नहीं, व्यक्तिगत यात्रा का अधिकार हर किसी को है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल के विदेश दौरे की जानकारी दी है और कहा है कि वे कुछ दिनों में लौट आयेंगे। लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया की वे गये कहां हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *