Sun. Sep 29th, 2024
    किसानों की आत्महत्या

    नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)| राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से रोकने के लिए मंगलवार को एक पार्टी कार्यकर्ता के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की जिससे कांग्रेस मुख्यालय पर अफरा-तफरी फैल गई।

    हालांकि, उसे दिल्ली पुलिस द्वारा समय पर नीचे उतार लिया गया। हामिद खान कांग्रेस मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचा था। इस प्रदर्शन का आयोजन राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बने रहने के लिए मनाने के लिए किया गया था।

    इसी दौरान हामिद खान बाहर गया और एक पेड़ पर चढ़ गया। वहां तैनात दिल्ली पुलिस के कर्मियों की नजर उस पर पड़ी। वह पेड़ की एक शाखा से लटककर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। उसे नीचे उतार कर तुगलक रोड पुलिस थाने ले जाया गया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *